IND A Vs AFG A Highlights: अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन से दी पटखनी, बारिश ने खराब किया मैच का मजा
IND-A Vs AFG-A Live Highlights: अफगानिस्तान ए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सितारों से सजी भारत ए टीम को त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज के वर्षा से बाधित मुकाबले में गुरुवार को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रनों से हरा दिया।
IND A Vs AFG A Highlights: अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन से दी पटखनी, बारिश ने खराब किया मैच का मजा
बार-बार बारिश ने मजा किया किरकिरा
बार बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कप्तान इमरान ( 70 गेंद में नाबाद 75) और हसन इसाखिल ( 29 गेंद में 34) ने अफगानिस्तान को आक्रामक शुरूआत दी। बहीर शाह ( 52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया जब फिर बारिश शुरू हो गई।
उस समय अफगानिस्तान डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य से चार रन आगे था। इससे पहले भारत की शुरूआत अच्छी रही और वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में एक भी छक्का लगाये बिना 200 का स्ट्राइक रेट कायम रखा।
बेकार गया भारत का तीन अर्धशतक
सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिये 7.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी की । सूर्यवंशी ने आफ स्टम्प के बाहर पड़े अब्दुल्ला अहमदजइ के बाउंसर पर विकेट के पीछे मोहम्मद इशाक को कैच थमाया। अहमदजइ ने 68 रन देकर पांच विकेट चटकाये। प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिये गायकवाड़ के साथ 79 रन की साझेदारी की। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अर्धशतक भी जमाया। वह हालांकि शतक से चूक गए और इमरान मीर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे । इसके बाद गायकवाड़ और तिलक ने 78 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ और आयुष बडोनी लगातार दो गेंदों पर फरमानुल्लाह सफी का शिकार हुए। भारत का स्कोर 38वें ओवर में तीन विकेट पर 245 रन से पांच विकेट पर 245 रन हो गया। तिलक ने सूर्यांश शेडगे (27 गेंद में 40 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया।
