ICC World Cup 2023: विश्व कप कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव, तीन देशों ने लिखा आईसीसी को पत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 27, 2023, 11:13 PM IST

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया है कि तीन देशों के बोर्ड ने आईसीसी को आगामी वनडे विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव के लिए पत्र लिखा है। आईसीसी से चर्चा के बाद बीसीसीआई कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है। जानिए इस बारे में जय शाह ने क्या कहा?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि तीन पूर्ण बोर्ड सदस्यों ने भारत में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में अपने मैचों के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पत्र लिखा है। विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करने वाले संघों के साथ बैठक के बाद शाह ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे को अगले तीन से चार दिन में सुलझा लिया जाएगा। शाह ने गुरुवार को मीडिया कांफ्रेंस में कहा, 'तीन सदस्यों ने कार्यक्रम में बदलाव को लकेर आईसीसी को लिखा है। सिर्फ तारीख और समय में बदलाव होगा, स्थलों में बदलाव नहीं किया जाएगा। दो मैच के बीच में अगर छह दिन का अंतर है तो हम इसे चार से पांच दिन करने की कोशिश कर रहे हैं। तीन से चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। आईसीसी की सलाह से बदलाव किए जाएंगे।'

Jay Shah

बीसीसीआई के सचिव जय शाह

मैच की तारीख बदल सकती है वेन्यू नहीं

पहले भी खबरें आईं थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है क्योंकि 15 अक्टूबर शहर में नवरात्रि के जश्न का पहला दिन होगा और सुरक्षकर्मियों पर पहले ही काफी दबाव होगा। एक मैच के कार्यक्रम में बदलाव का पूरे कार्यक्रम पर असर पड़ने की उम्मीद है। इस मैच को 14 अक्टूबर को स्थानांतरित करने की बात चल रही है लेकिन इस दिन पहले ही दो मैच का कार्यक्रम है और एक ही दिन तीन मैच के आयोजन की संभावना नहीं है।

End of Feed