Pakistan vs Netherlands ODI Paying 11, Dream11 Team: आज पाकिस्तान और नीदरलैंड की ये है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 6, 2023, 01:44 PM IST

Pakistan vs Netherlands , PAK vs NED ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction:आज विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। जानिए इस मैच में कैसी है पाकिस्तान और नीदरलैंड की प्लेइंग-11।

Pakistan vs Netherlands , PAK vs NED ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान की टीम साल 1992 में विश्व कप जीती थी। तब से लेकर अबतक उसकी झोली खाली है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम बाबर आजम के नेतृत्व में खिताबी सूखे को दूर करने का इरादा लेकर मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ होगी।

Pakistan vs Netherlands Playing XI

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, आईसीसी विश्व कप 2023 प्लेइंग-11

पूरी ताकत के साथ मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। पाकिस्तानी टीम को 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले दो मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले की तैयारी के नजरिए से भी इस मैच में उतरेगी। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील या आगा सलमान खान में से किसी एक को मौका दे सकती है। वहीं नसीम शाह की जगह पाकिस्तानी टीम में शामिल किए गए हसन अली प्लेइंग-11 में जगह हासिल करने में सफल हो सकते हैं।

End of Feed