क्रिकेट

Pakistan vs Afghanistan ODI World Cup Paying 11, Dream11 Team: विश्व कप के 22वें मुकाबले में ऐसी है पाकिस्तान और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 23, 2023, 01:40 PM IST

Pakistan vs Afghanistan, PAK vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: आईसीसी विश्व कप 2023 के बाइसवें मुकाबले में आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत के होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान संभीवित प्लेइंग-11

Pakistan vs Afghanistan ,PAK vs AFG World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ 1992 बार की चैंपियन पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी देने वाली अफगानिस्तान की टीम। चेन्नई के मैदान पर ही अफगान लड़ाकों नें धमाल मचाया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान को अबतक खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत और 2 में हार मिली है। वो अभी अंततालिका में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। ऐसे में स्पिनर्स से भरी अफगानी टीम स्पिन फ्रेंडली विकेट पर लगातार दूसरा उलटफेर करने की फिराक में है। ऐसे में जानते हैं कि दोनों टीमों की कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा अफगानिस्तान

अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करने के बाद अफगानिस्तानी टीम की इंग्लैंड के खिलाफ जीत की खुमारी पूरी तरह उतर चुकी है। अफगानिस्तानी टीम ऐसे में अपनी एकादश में बगैर किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। जिस टीम ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई उसी पर वो भरोसा जताएगी।

पाकिस्तान के लिए है करो या मरो जैसा मुकाबला

वहीं पाकिस्तानी खेमें की बात करें तो उसके लिए स्थितियां और सेमीफाइनल की राह बेहद कड़ी हो गई है। 9 में से चार मैच वो खेल चुकी है और दो में जीत और दो में हार का सामना कर चुकी है। ऐसे में उसके खाते में बाकी के 5 मुकाबले बचे हैं जिनमें से सभी में उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। तभी वो थोड़े बहुत उतार चढ़ाव का सामना कर सकेगा।

पाकिस्तानी खेमे में हो सकता है बदलाव

ऐसे में पाकिस्तानी टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल उस्मान मीर को लेकर है जिन्होंने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में निराश किया है। हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें खुद को साबित करने का आखिरी मौका इस मुकाबले में दे सकता है। शादाब खान, मोहम्मद नवाज और मीर उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में पाकिस्तानी टीम बड़े बदलाव के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ उतर सकती है क्योंकि अफगानिस्तान को कमजोर मानने की भूल वो कभी नहीं करेगी और सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहना चाहेगी।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11 (Pakistan Playing XI)

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 (Afghanistan Playing XI)

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article