क्रिकेट

ICC Test Ranking: ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ फायदा, टॉप-5 में पहुंच रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के आगाज से पहले भारतीय प्लेयर्स का दबदबा आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में दिखाई दे रहा है। जानिए कैसा है भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है रैंकिंग में हाल?

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा की हुई टॉप-5 में एंट्री
  • अश्विन और जडेजा का बॉलर्स और ऑलराउंडर्स में कायम है दबदबा
  • बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बैट्समैन को हुआ फायदा

दुबई: आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों को फायदा हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉप-5 बल्लेबाजों में जगह बना पाने में सफल रहे हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल छठे और विराट कोहली सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन की वजह से हैरी ब्रूक को 7 स्थान का नुकसान हुआ है। वो 5वें से सीधे 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में पिछले सप्ताह टॉप-10 से बाहर होने वाले बाहर आजम एक स्थान के फायदे के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हैरी ब्रूक को हुआ बड़ा नुकसान

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नाकाम रहने के बाद जो रूट को रेटिंग प्वाइंट्स का नुकसान हुआ है। रूट 899 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। केन विलियमसन 859 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे, डेरिल मिचेल 768 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 757 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नौवें पायदान पर 720 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में अश्विन, बुमराह का दबदबा

गेंदबाजों की बात करें तो भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। अश्विन के खाते में 870 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह 847 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ साझा रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड भी दूसरे पायदान पर हैं। वहीं रवींद्र जडेजा गेंदबाजों में सातवें पायदान पर 788 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ डटे हुए हैं।

रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर

टेस्ट में ऑलराउंडर्स की रैंकिग में रवींद्र जडेजा 444 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर डटे हुए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन 322 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ ऑलराउंडर्स में दूसरे पायदान पर हैं। अक्षर पटेल ऑलराउंडर्स में छठे पायदान पर हैं। वहीं टीम रैंकिंग में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 124 और भारत के 120 रेटिंग प्वाइंट हैं। इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम नौवें पायदान पर काबिज है। जिससे भारतीय टीम की 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज में भिड़ंत होनी है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article