चूक गए संजू सैमसन, आईसीसी ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुना प्लेयर ऑफ द मंथ

आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना लिया है। फैंस को उम्मीद थी कि संजू सैमसन बाजी मार ले जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे, लेकिन उन्हें आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर नहीं चुना है।

ICC Player Of The Month: भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि आईसीसी फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर संजू सैमसन को चुनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर चुना है। पाकिस्तान की टीम भले ही अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 6 पारी में 76.60 की औसत से सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी जड़ा। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस दौरान उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

SANJU SAMSON

संजू सैमसन (साभार-X)

यह पहली बार हुआ है जब साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। वह इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। इससे पहले साल 2024 में हारिस रऊफ को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था।

End of Feed