आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए इन 3 खिलाड़ियों को किया नामित, एक भी नाम भारतीय नहीं

आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इन खिलाड़ियों में एक भी नाम भारत से नहीं है। इस लिस्ट में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी ने हर महीने की तरह जुलाई महीने के लिए भी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 सबसे प्रभावी खिलाडियों को नॉमिनेट किया है। हैरानी की बात है कि इन तीन नामों में एक भी नाम भारत से नहीं है। आईसीसी ने जिन 3 नामों को इस महीने के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है उसमें वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं। चलिए एक-एक कर इन खिलाड़ियों के पिछले महीने के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं, जिनके कारण उन्हें आईसीसी ने चुना है।

ICC Player of Tha Month

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (साभार-X)

जस्टीन ग्रीव्स (वेस्टइंडीज)- श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ग्रीव्स ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल किया। उन्होंने 180 रन की पारी खेली जिसके कारण मेजबान टीम ड्रॉ करने में सफल रही। इतना ही नहीं महीने के आखिर में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी स्पेल डाली जो लंबे वक्त तक याद रखी जाएगी। उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट झटके। दूसरी पारी में भी उन्होंने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

End of Feed