क्रिकेट

Team India New Coach: टीम इंडिया के कोच बनने पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा। वर्तमान परिस्थिति का सबसे बड़ा सवाल यही है जिसकी तलाश टीम इंडिया के साथ-साथ करोड़ों फैंस को है। ऐसे में यही सवाल जब गंभीर से पूछा गया तो पहली बार इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

Image

गौतम गंभीर (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोच बनने पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया
  • अबू धाबी में एक कार्यक्रम में दिया जवाब
  • कोलकाता को चैंपियन बना चुके हैं गंभीर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह कौन लेगा। इसकी तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर ही अगले भारतीय कोच होंगे। लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल फाइनल के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह और गौतम गंभीर के बीच हुई बातचीत में ही डील तय हो गई थी। अब पहली बार गंभीर का इस पूरे मुद्दे पर जवाब आया है।

कोच बनने के नाम पर गंभीर ने तोड़ी

गंभीर ने कोच बनने के नाम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। वह अबू धाबी के मेड्योर अस्पताल में हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने जब उनसे पूछा कि क्या वह भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनना चाहते हैं? तो इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा 'मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। जब आप पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उससे बड़ा और कुछ नहीं होता है।

छात्र ने सवाल किया कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत सकती है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा 'यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेगा, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम अच्छा खेलना और उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात निडर होना है।”

कोच के तौर पर शानदार रिकॉर्ड

कोच के तौर पर गंभीर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 3 साल आईपीएल में दो टीम की मेंटॉरशिप की है। गंभीर ने दो साल लखनऊ सुपर जायंट्स और 1 साल केकेआर के लिए मेंटॉरशिप की है। तीनों साल टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। इस साल तो उनके मेंटॉरशिप में केकेआर 10 साल बाद आईपीए चैंपियन भी बनी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article