एमएस धोनी ने इंग्लैंड के ट्रक डाइवर के 50वें जन्मदिन को ऐसे मनाया था यादगार

एमएस धोनी ने साल 2014 में वॉलेंटियर के रूप में काम कर रहे एक ट्रक ड्राइवर के जन्मदिन को यादगार बना दिया था। जानिए क्या है धोनी की दरियादिली से जुड़ा वो किस्सा?

बर्मिंघम: इंग्लैंड के मध्य क्षेत्र के औद्योगिक शहर स्टोक ऑन ट्रेंट के ट्रक चालक एंड्रयू साइम्स को हमेशा से क्रिकेट से प्यार रहा है और इस खेल ने उन्हें सबसे खूबसूरत तरीके से उस प्यार लौटाया जो उनके कल्पना से भी परे की है। भारतीय टीम के 2014 इंग्लैंड दौरे के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जब पता चला कि उनका 50वां जन्मदिन है तो उन्होंने इस ट्रक चालक को भारतीय वनडे टीम की जर्सी भेंट की। साइम्स उस समय इसी एजबेस्टन मैदान पर वनडे मैच के दौरान स्वयंसेवक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे जहां अभी भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। साल 2014 के भारतीय टीम के दौरे पर जब धोनी ने उनके 50वें जन्मदिन के बारे में पता चला उन्होंने इस पल को और भी खास बना दिया।

Andrew Sykes

ट्रक चालक एंड्रयू साइम्स धोनी द्वारा गिफ्टेड जर्सी दिखाते हुए

ड्रेसिंग रूम में इनवाइट करके गिफ्ट की थी टीम इंडिया की जर्सी

End of Feed