क्रिकेट

Vinod Kambli Health Update: अस्पताल ने बताया विनोद कांबली की तबीयत का कैसा है हाल?

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज विनोद कांबली को सोमवार को ठाणे में अचानक तबीयत खराब होने के बाद आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक दिन बाद उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Image

विनोद कांबली(साभार ANI)

ठाणे: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज विनोद कांबली को सोमवार को ठाणे में अचानक तबीयत खराब होने के बाद आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक चिंतित थे। ऐसे में अस्पताल ने मंगलवार उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया और उनका हाल बताया है।

सोमवार को था मांसपेशियों में खिचांव और तेज बुखार

आकृति अस्पताल के गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विवेक द्विवेदी ने कांबली की कांबली की तबीयत का हाल बताते हुए कहा, विनोद कांबली को शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें घर पर चक्कर आ रहे थे और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत थी। जब उन्हें अस्पताल लेकर आया गया तब उन्हें तेज बुखार था और मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से चक्कर चलने में दिक्कत आ रही थी। जांच में पता चला है कि उनकी पेशाब में संक्रमण है और सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो रही थी। सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण उनकी मांसपेशियों में ऐंठन हो रही थी।

दिमाग में जमें हैं खून के थक्के

इसके अलावा उन्होंने बताया कि कांबली के ब्रेन के स्कैन से पता चला है कि उनके दिमाग में कुछ थक्के जमे हैं। हाल ही में उन्हें स्ट्रोक हुआ था। हमने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया क्योंकि उनका बीपी कम था। फिलहाल उनकी नज्ब स्थिर है और फीजियोथैरिपी जारी है। हम उन्हें अगले 2-3 दिन में छुट्टी देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि उनके ब्रेन की स्थिति फिलहाल स्थिर नहीं है। उनके दिमाग में कई डिजेनरेटिव चेंजेस हो रहे हैं। इसलिए हम रिहैब पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article