क्रिकेट

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत को सचिन ने दी थी खास सलाह, खुद कप्तान ने किया खुलासा

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि कैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें सचिन तेंदुलकर ने खास सलाह दी थी। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-BCCI)

विश्व कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर को बहुत सलाह मिली लेकिन भारतीय कप्तान के लिये सबसे अहम सलाह थी, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल से पहले महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत को तेंदुलकर ने फोन किया था । हरमनप्रीत ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ मैच से पहले सचिन सर का फोन आया। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया और हमे संतुलन बनाये रखने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि जब मैच तेज चल रहा हो तो थमकर खेलने की कोशिश करो क्योंकि अगर तुम भी तेज खेलोगे तो लड़खड़ा जाने का खतरा होगा।’’

नवी मुंबई में फाइनल जीते को पांच दिन हो चुके हैं लेकिन हरमनप्रीत अभी भी अचरज में है कि सोलह साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद अचानक सब कुछ कैसे बदल गया। उन्होंने कहा ,‘‘ हम जब भी एक दूसरे से मिलते हैं तो कहते हैं विश्व चैम्पियन । यह अलग तरह का अनुभव है। हम इंतजार कर रहे थे कि इस तरह का अनुभव कब होगा।’’

हरमनप्रीत ने कहा ,‘ मेरे माता पिता वहां थे। उनके सामने विश्व कप जीतने का पल खास था। बचपन से वे मुझे यह कहते सुनते आये हैं कि मुझे भारत की जर्सी पहननी है, देश के लिये खेलना है , कप्तानी करना है और विश्व कप जीतना है।’’

खास क्लब में हरमनप्रीत कौर

वनडे वर्ल्ड कप की बात करें हरमनप्रीत कौर खास क्लब में शामिल हो गई हैं। हरमनप्रीत कौर से पहले भारत को कपिल देव और एमएस धोनी ने वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। कपिल देव ने 1983 में जबकि धोनी ने 2011 में भारत को वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। अब 14 साल बाद हरमनप्रीत कौर ने भी यह कारनामा कर दिया।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article