क्रिकेट

IND vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर, धाकड़ ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल

Hardik Pandya injury update: इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

Image

हार्दिक पंड्या

Photo : AP

Hardik Pandya injury update: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की इस मैच से पहले पूरी तरह से फिट होने की संभावना नहीं है और वे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शायद ही खेलते नजर आए।

न्यूज 18 'क्रिकेट नेक्स्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक की चोट को गंभीर नहीं माना जा रहा है, लेकिन टीम प्रबंधन इस 30 वर्षीय खिलाड़ी की जल्द वापसी के लिए तैयार नहीं है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने क्रिकेट नेक्स्ट को बताया है कि ' हां हार्दिक के लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में चूकने की संभावना है।इस स्तर पर यह एहतियात से ज्यादा है और कुछ भी गंभीर नहीं है।'

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

हार्दिक 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान घायल हो गए थे। दिन का अपना पहला ओवर फेंकते समय, भारत के प्रमुख ऑलराउंडर ने अपने ऊपर लगी गेंद को रोकने की कोशिश में अपने टखने को चोट पहुंचाई। हार्दिक को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उन्होंने मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं लिया था भाग

धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए हार्दिक टीम के साथ नहीं गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक अपडेट में कहा गया था कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में टीम में शामिल होंगे।

शानदार फॉर्म में हार्दिक पंड्या

हार्दिक की बात करें तो चोट लगने से पहले वह अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे।हार्दिक द्वारा प्रदान किए गए हरफनमौला संतुलन की भरपाई करने के लिए, भारत ने दो बदलाव किए । शार्दुल ठाकुर ने भी टीम में अपनी जगह खो दी। एक विशेषज्ञ बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव और एक विशेषज्ञ गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम में शामिल हुए।शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेकर अपने मौके का पूरा फायदा उठाया, लेकिन सूर्यकुमार सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हो गए।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!