क्रिकेट

GT vs MI: बैन से लौटे हार्दिक पर पहले ही मैच में लगा एक और जुर्माना

GT vs MI: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले लगातार दो हार और अब कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। एक मैच के बैन के बाद हार्दिक पांड्या शनिवार को हुए गुजरात के खिलाफ मैच में लौटे थे, लेकिन एक बार फिर वह स्लो-ओवर रेट के दोषी पाए गए।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

GT vs MI: मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले लगातार दो हार और अब इस टीम से जुड़ी एक और खबर फैंस को परेशान कर सकती है। सीजन के पहले मैच में हार्दिक पांड्या बैन के कारण नहीं खेल पाए थे और टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी, लेकिन गुजरात के खिलाफ जैसे ही हार्दिक पांड्या ने वापसी की उन पर एक और जुर्माना लग गया। दरअसल हार्दिक पांड्या के ऊपर स्लो-ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ये तो अच्छी बात है कि बीसीसीआई ने इस बार कप्तान के मैच बैन पर रोक लगा दी है।

क्या हार्दिक पांड्या पर फिर लगेगा प्रतिबंध?

सौभाग्य से हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2025 में स्लो ओवर रेट के लिए बैन नहीं किया जाएगा, क्योंकि बीसीसीआई ने इसके लिए कप्तानों पर बैन लगाने के नियम को खत्म कर दिया है। इससे पहले, स्लो-ओवर रेट के तीसरे अपराध के लिए कप्तान को एक मैच का बैन झेलना पड़ता था। इसके अलावा उन्हें 30 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भी देने होते थे। लेकिन अब खिलाड़ियों को उनके स्लो-ओवर रेट के लिए डिमेरिट अंक दिए जाएँगे, लेकिन बैन नहीं लगाया जाएगा।

मुंबई ने की है सीजन की खराब शुरुआत

लगातार दूसरे सीजन टीम की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। वह न केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नहीं चल पा रहे हैं, बल्कि उनकी टीम इस सीजन जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है। गुजरात के खिलाफ हार उनकी इस सीजन दूसरी हार थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में हुए मुकाबले में मुंबई को पटखनी दी थी। दोनों ही मैच में मुंबई की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाई। इस टीम का तीसरा मुकाबला 31 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होगा जो होम ग्राउंड पर उनका पहला मुकाबला होगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article