क्रिकेट

हार्दिक पंड्या का अब इस मैदान पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन, कई दिग्गज हुए क्लीन बोल्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 7, 2023, 10:38 AM IST

Allounder Hardik Pandya: भारतीय टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पंड्या ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर के मामले में खेल जगत के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Image

हार्दिक पंड्या, राफेल नडाल और रोजर फेडरर। (Instagram)

Allounder Hardik Pandya: क्रिकेट मैदान पर आक्रामक पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। वे इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के मैदान पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि उनके फॉलोअर दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेररर सहित कई बड़े दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है।

हार्दिक के 25 मिलियन हुए फॉलोअर

29 साल के हार्दिक पंड्या का क्रिकेट मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है। हार्दिक के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर पूरे हो गए हैं। हार्दिक ने दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडडर को पीछे छोड़ दिया है। नोवाक जोकोविच के इंस्टाग्राम में 12.3 मिलियन फॉलोअर हैं। इसी तरह राफेल नडाल के 17.9 मिलियन और रोजर फेडररे के 11.3 मिलियन फॉलोअर हैं। 25 मिलियन फॉलोअर पूरे होने पर हार्दिक ने कहा कि मैं आप सभी के प्यार और आप सभी के निरंतर समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं।

करना होगा 25 सवालों का सामना

हार्दिक को 25 मिलियल फॉलोअर पूरे होने पर अब 25 सवालों से गुजरना होगा। हार्दिक ने इंस्टग्राम पर लिखा कि 25 मिलियन फॉलोअर पूरे होने पर अब उनको पत्नी नताशा स्तांकोविक के 25 सवाल से गुजराना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे कप्तानी

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर दम दिखाने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। इसमें हार्दिक पंड्या भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज के पहले वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 17 मार्च को मुंबई में, दूसरा 19 मार्च को विशाखापट्टनम में और तीसरा और अंतिम 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। 2016 में डेब्यू करने वाले हार्दिक 11 टेस्ट, 71 वनडे और 87 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article