IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने किया टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, युवा दक्षिण अफ्रीकी की हुई टीम में एंट्री

Who is Connor Esterhuizen: गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शामिल किया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

नई दिल्ली: गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया है। बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। चौबीस साल के कोनोर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

Connor Esterhuizen

कोनोर एस्टरहुइजन (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

75 लाख के बेस प्राइज पर जुड़े हैं कोनोर

कोनोर का पदार्पण शानदार रहा जिसमें उन्हें दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की। यह कोनोर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपये के 'बेस प्राइस' पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए 'बैकअप' विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।

End of Feed