IPL 2024, GT Vs SRH Highlights : मिलर ने खेली तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
IPL 2024, GT Vs SRH Highlights : मिलर ने खेली तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर हो रही है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले 6 ओवर में 55 रन बनाए। हालांकि इस दौरान टीम ने मयंक अग्रवाल का विकेट भी गंवा दिया था। पॉवरप्ले के शानदार स्टार्ट के बाद हैदराबाद की पारी धीमी हो गई। टीम को सातवें ओवर में बड़ा झटका लगा जब ट्रेविस हेड आउट हो गए। वहीं 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्लासेन और मारक्रम ने पारी को संभालने की कोशिश की और 34 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनर्शिप को 14वें ओेवर में राशिद खान ने तोड़ा। राशिद ने क्लासेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद मार्करम भी पवेलियन लौट गए। शाहबाज अहमद और अब्दुल समद ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वे भी फेल रहे और हैदराबाद 20 ओवर की समाप्ति पर केवल 162 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहित शर्मा ने 3 विकेट झटके।
इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने पहले 6 ओवर में 52 रन बना लिए। हालांकि गुजरात को भी अपने ओपनर ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवाना पड़ा। साहा के आउट होने के बाद गिल और सुदर्शन से पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने 28 रनों की साझेदारी की लेकिन मयंक मार्कंडे ने इसे 10वें ओवर में तोड़ दिया और गिल को आउट कर दिया। गिल के आउट होने के बाद मिलर ओर सुदर्शन शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने अटैक करना शुरू किया और गुजरात टाइटंस को जीत दिला दी। मैच का टर्निंग प्वाइंट मयंक मार्कंडे का ओवर रहा जिसमें 23 रन आए।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे
IPL 2024 Orange Cap Table: Updated
