क्रिकेट

जीटी-एमआई मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल के 18वें सीजन में नौवां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें। इस मैच का आयोजन गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान यानी अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस आईपीएल 2025 मैच से पहले गुजरात ने सीजन का अपना पहला मैच गंवा दिया था। जबकि मुंबई इंडियंस भी अपना पहला मैच गंवा चुकी है। यहां हम जानेंगे गुजरात बनाम मुंबई आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े सभी आंकड़े।

Image

गुजरात बनाम मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज नौवां मुकाबला
  • आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मैच
  • गुजरात-मुंबई मैच का आयोजन अहमदाबाद में होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आएक और शानदार मैच फैंस को रोमांचित करने वाला है। इस मैच में टक्कर होगी गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद (Ahmedabad) में होने जा रहा है। आईपीएल 2025 में अब तक गुजरात टाइटंस ने एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला है जिसमें गुजरात की टीम को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खेला था जहां उनको 4 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में आज गुजरात और मुंबई की टीमें टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। गुजरात ने आईपीएल का खिताब एक बार जीता है, जबकि मुंबई इंडियंस 5 बार की आईपीएल चैंपियन है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट (GT vs MI Pitch Report)

आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने जा रहा है। अहमदाबाद के मैदान की पिच पर वैसे तो बल्लेबाजों का ही दबदबा रहा है और यहां आईपीएल मैचों में खूब रन बने हैं, लेकिन साथ ही गेंदबाज भी इस मैदान पर बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर देंगे। इस मैदान का सर्वाधिक आईपीएल स्कोर 5 विकेट पर 243 रन है जो पंजाब किंग्स की टीम ने मौजूदा आईपीएल सीजन में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। यहां चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत भी पंजाब किंग्स ने 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दर्ज की थी जब उन्होंने 200 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूनतम आईपीएल स्कोर मेजबान गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज है जब वे पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन पर सिमट गए थे। यहां पहली पारी का औसत स्कोर तकरीबन 170 रन है जो साबित करता है कि पहली पारी हो या दूसरी पारी, दोनों ही मौकों पर बल्लेबाज इस सपाट विकेट पर खूब रन बरसा सकते हैं। गेंदबाजों में यहां पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती आई है। अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 36 आईपीएल मैचों में 16 बार उस टीम को जीत मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की है और 20 बार उस टीम ने जीत हासिल की है जिसने लक्ष्य का पीछा किया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पिछले 5 आईपीएल मुकाबलों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Scorecards And Results Of Last 5 IPL Matches At Ahmedabad)

मुकाबले की तारीखदोनों टीमेंमैच का स्कोरकार्डनतीजा
28 अप्रैल 2024गुजरात-बेंगलुरूगुजरात- 200/3, बेंगलुरू- 206/1 (16 ओवर)बेंगलुरू 9 विकेट से जीता
गुजरात-चेन्नईगुजरात 35 रन से जीता
21 मई 2024गुजरात-हैदराबादहैदराबाद- 159 (19.3 ओवर), कोलकाता- 164/2 (13.4 ओवर)कोलकाता 8 विकेट से जीता
22 मई 2024राजस्थान-बेंगलुरूबेंगलुरू- 172/8, राजस्थान- 174/6 (19 ओवर)राजस्थान 4 विकेट से जीता
25 मार्च 2025गुजरात-पंजाबपंजाब- 243/5, गुजरात- 232/5पंजाब 11 रन से जीता

मेजबान गुजरात टाइटंस और मेहमान मुंबई इंडियंस के बीच आज खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के नौवें मैच में दोनों टीमों के कई धाकड़ खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें रहेंगी। मेजबान गुजरात टीम की बात करें तो उनके कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन अफगानी स्पिनर राशिद खान स्पिनर साई किशोर , जोस बटलर और ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स से उम्मीदें रहेंगी। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो वापसी करने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या पर सबकी नजरें रहेंगी। उनके अलावा टीम के दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और रेयान रिकलटन से भी उम्मीदें रहेंगी। इसके अलावा विल जैक्स सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा और नए युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही मैच में चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट लेकर दुनिया को चौंका दिया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article