GT vs DC Highlights: दुनिया के सबेस बड़े स्टेडियम में छोटा स्कोर बनाकर हारी गुजरात टाइटंस, दिल्ली ने दर्ज की तीसरी जीत
GT vs DC Highlights: दुनिया के सबेस बड़े स्टेडियम में छोटा स्कोर बनाकर हारी गुजरात टाइटंस, दिल्ली ने दर्ज की तीसरी जीत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद खान ने सबड़ बड़ा स्कोर 31 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 8 रन पर आउट हुआ। इसके अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 7 रन पर आउट हो गए। जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पॉलेर, शाई होप भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कप्तान रिषभ पंत ने 16 रन और सुमित कुमार ने 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के संदीप वॉरियर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
