'बाबर आजम स्‍वार्थी पन दिखा रहे हैं', गौतम गंभीर ने पाकिस्‍तान के कप्‍तान को जमकर लगाई लताड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:29 PM IST

Gautam Gambhir slams Babar Azam's captaincy: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने बाबर आजम की कप्‍तानी की जमकर आलोचना की है। गंभीर ने कहा कि बाबर आजम ने कप्‍तानी में मतलबी पन दिखाया है। पाकिस्‍तान की टीम को टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले दो मैचों में शिकस्‍त मिली और वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर ने बाबर आजम की कप्‍तानी की जमकर आलोचना की
  • पाकिस्‍तान की टीम मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है
  • बाबर आजम का प्रदर्शन खराब रहा है, उन्‍होंने 3 मैचों में केवल 8 रन बनाए

नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) का टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) अभियान अब तक भयावह रहा है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें खतरे में पड़ी हुई हैं। भारत (India Cricket team) के खिलाफ मेलबर्न में आखिरी गेंद पर शिकस्‍त झेलने के बाद पाकिस्‍तान को अपने अगले मैच में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। जिंबाब्‍वे (Zimbabwe Cricket team) ने पाकिस्‍तान को 1 रन से मात देकर टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक किया।

गौतम गंभीर ने बाबर आजम की कप्‍तानी की आलोचना की

पाकिस्‍तान ने इसके बाद जीत की पटरी पर वापसी की और नीदरलैंड्स को हराया, लेकिन इससे उसके सेमीफाइनल में क्‍वालीफाई करने के अवसर प्रबल नहीं हुए हैं। पाकिस्‍तान के टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्‍तान बाबर आजम आलोचनाओं से घिरे हुए हें। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी बाबर आजम की कप्‍तानी की जमकर आलोचना की है। गंभीर ने बाबर आजम की कप्‍तानी को स्‍वार्थपूर्ण करार दिया और सवाल दागा कि वो ओपनिंग करना क्‍यों जारी रख रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में क्‍यों नहीं खेल रहे हैं। गंभीर ने बाबर आजम से आग्रह किया है कि वो व्‍यक्तिगत रिकॉर्ड्स के ऊपर टीम को रखें।

End of Feed