उसने मुझसे मालिश कराई, जूते साफ कराए: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का चौंकाने वाला खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2022, 06:05 PM IST

Wasim Akram revelation on Salim Malik in his autobiography: वसीम अकरम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पाकिस्तान टीम के अपने पूर्व साथी सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अकरम ने अपनी आत्मकथा ‘सुल्तान: एक संस्मरण’ में ये आरोप लगाए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पाकिस्तान टीम के अपने पूर्व साथी सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1984 में पदार्पण करने वाले अकरम ने कहा कि टीम के सीनियर साथी मलिक ने उनसे मालिश कराई और उनसे कपड़े तथा जूते साफ कराए।

wasim_akram

वसीम अकरम (Instagram)

अकरम ने यह खुलासा अपनी आत्मकथा ‘सुल्तान: एक संस्मरण’ में किया है। आत्मकथा के एक अंश के अनुसार, ‘‘वह मेरे जूनियर होने का फायदा उठाता था। वह नकारात्मक, स्वार्थी था और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करता था। उसने मांग की कि मैं उसकी मालिश करूं, उसने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश दिया।’’

End of Feed