ये दो दिग्गज क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट से लेने जा रहे हैं संन्यास? पूर्व कप्तान का खुलासा

Steve Smith and David Warner to retire after Oval test? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज टेस्ट सीरीज के चार टेस्ट मैच समाप्त हो चुके हैं और अब बस अंतिम टेस्ट मैच की बारी है जो ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बड़ा दावा किया है कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पांचवें टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज टेस्ट सीरीज 2023
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का बड़ा खुलासा
  • पांचवें टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज टेस्ट सीरीज 2023 (Ashes Test Series 2023) के चार मुकाबले खत्म हो चुके हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम बारिश के कारण जीत तक नहीं पहुंच सकी और सीरीज अभी भी 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के हाथों में है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखा है। अब बारी है पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच की जिसमें ऑस्ट्रेलिया अगर जीता तो 2001 के बाद इंग्लैंड की जमीन पर उनकी पहली सीरीज जीत होगी। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई जो फैंस को निराश कर सकती है। उनके दो दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पांचवें टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, ऐसा दावा पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने किया है।

David Warner and Steve Smith might retire from test cricket

डेविड वॉर्नर (AP)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 जुलाई से ओवल में पांचवां व अंतिम एशेज टेस्ट मैच शुरू होगा, जहां मेजबान इंग्लिश टीम सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, मैच से कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उनका कहना है कि ओवल टेस्ट डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का अंतिम मैच होगा, उसके बाद ये दोनों दिग्गज कभी सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे।

End of Feed