क्रिकेट

IND vs WI: आईपीएल में धमाकेदार पारी खेलने का मिला इनाम, दो साल बाद हुई टीम में वापसी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 25, 2023, 05:10 PM IST

IND vs WI ODI Match, West Indies ODI Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मुकाबले के बाद अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। इसको लेकर वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में धाकड़ बल्लेबाज की करीब दो साल के बाद वापसी हुई है।

Image

शिमरोन हेटमायर। (फोटो- IPL/BCCI)

IND vs WI ODI Match, West Indies ODI Squad: टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से बारबासोस में होगा। इसको लेकर भारतीय टीम ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, मंगलवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इसमें एक नाम चौकाने वाला सामने आया है। वह नाम है शिमरोन हेटमायर। 26 साल के हेटमायर करीब दो साल से देश की वनडे टीम से बाहर चलज रहे हैं। बार्ड ने एक बार उन पर भरोसा जताया है और उनको टीम में शामिल किया है।

धमाकेदार पारी खेलने का मिला इनाम

2017 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने वाले शिमरोन हेटमायर की टीम में करीब दो साल के बाद वापसी हो रही है। हेटमायर ने अपनी टीम के लिए वनडे का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। इसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन इस बीच वे आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार पारी खेलकर सबको चौंका दिए थे। उन्होंने आईपीएल के 14 मैचों में 152.28 की स्ट्राइक रेट से कुल 300 रन बनाए थे। इसके साथ ही वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था।

वनडे में 1500 रन के करीब हैं हेटमायर

26 साल के हेटमायर का बल्ला वनडे में जमकर चलता है। वे वनडे में 1500 रन के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 47 वनडे मुकाबले में 106.39 की स्ट्राइक रेट से 1447 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, टेस्ट की बात करें तो 16 टेस्ट में 838 रन बनाए हैं। इसी तरह 50 टी20 में 797 रन बना चुके हैं।

वेस्टइंडीज स्क्वॉड (West Indies squad)

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article