क्रिकेट

IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

एक महीने तक चलते क्रिकेट के महाकुंभ का आखिरकार सुखद समापन हो गया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। अंत में दो बेस्ट टीमों के बीच महामुकाबला खेला गया। हर टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

Image

पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी और तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। भारत प्रबल दावेदार के रूप में उतरे थे और उन्होंने इस धारणा को बखूबी सच साबित किया है। फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन की उम्दा पारी खेली। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जब शुरु हुआ तो सभी को उम्मीद थी कि अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका बल्ला उम्मीद से इतर चला। अभिषेक के बल्ले से मात्र दो अर्धशतक निकले। फाइनल में मुकाबले में अभिषेक ने 52 रन बनाए। वह टॉप-5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम रहा। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

1. साहिबजादा फरहान- 7 मैच- 383 रन

2. टिम साइफर्ट- 9 मैच- 326 रन

3. संजू सैमसन- 5 मैच- 321 रन

4. ईशान किशन- 9 मैच- 317 रन

5. फिन एलन- 9 मैच- 298 रन

अभी तक 10 सीजन खेले गए हैं। अभी तक खेले गए हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की यहां पूरी लिस्ट दी गई है।

सालखिलाड़ीरनपारी
2007मैथ्यू हेडन 2656
2009तिलकरत्ने दिलशान3177
2010महेला जयवर्धने3026
2012शेन वॉटसन 2496
2014विराट कोहली 3196
2016तमीम इकबाल2956
2021बाबर आजम 3036
2022विराट कोहली 2966
2024रहमानुल्लाह गुरबाज2818
2026साहिबजादा फरहान 3836
फाइनल मुकाबले की बात करें तो कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 266 रन का टारगेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 159 रन बनाकर सिमट गई। बुमराह ने चार विकेट चटकाए।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें