T20 वर्ल्ड कप में फिन एलन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ध्वस्त किया क्रिस गेल का कीर्तिमान

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। एलन ने गेल और युवराज सिंह का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Finn Allen Fastest Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्को यान्सन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 12.5 ओवर में टारगेट हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

Finn Allen (2)

फिन एलन ने रचा विश्व रिकॉर्ड।

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने इस जीत में सबसे बड़ा योगदान निभाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। एलन ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुकाबले का पहला सबसे तेज अर्धशतक रहा।

End of Feed