EXPLAINED: अगर बारिश के चलते रद्द हो गया मुंबई-पंजाब का मैच, तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी?

Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2025 Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हो रही है। इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच रद्द होने पर क्या होगा।

Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2025 Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के क्वालीफायर 2 में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी।

PBKS vs MI Match abandoned

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- IPL/BCCI)

हालांकि, इस अहम मैच से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है – क्या बारिश इस मैच को प्रभावित करेगी? मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में आज गर्मी और उमस रहेगी, लेकिन शाम लगभग 5 बजे हल्की बारिश की संभावना है। अगर मैच से ठीक पहले बारिश होती है, तो खेल का आगाज़ देर से हो सकता है।

End of Feed