क्रिकेट

EXPLAINER: कानपुर टेस्ट में मजेदार जीत के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानें समीकरण

Team India WTC Qualification Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत ली है। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं भारत कैसे क्वालिफाई कर सकती है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने बांग्लादेश को हराया
  • 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
  • WTC फाइनल में ऐसे करेगी क्वालिफाई

Team India WTC Qualification Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोमांचक तरीके से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड तो बनाए रखा ही है साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में भी भारत को बंपर फायदा हुआ है। वे अब फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बेहद करीब पहुंच गई है।

कानपुर टेस्ट की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बारिश से प्रभावित पारी में 233 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच को जीतने के इरादे से केवल 34.4 ओवर में 285 रन बना दिए। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम केवल 146 रनों पर आउट हो गई। वहीं भारत को जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने आसानी से चेज कर लिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकती है भारतीय टीम

कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक की पोजिशन और भी ज्यादा मजबूत कर ली है। भारत के 74.28 पीसीटी हो गए हैं। इस सीरीज में जीत के बाद अब भारतीय टीम को अपना तीसरा डब्लयूटीसी फाइनल खेलने के लिए भारत को अपने शेष 8 मैचों में से केवल 4 मैच में जीत और एक ड्रॉ चाहिए। बशर्ते बाकि दो टीमें ज्यादा मैच ना हारे।

बांग्लादेश श्रृंखला के बाद, भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन घरेलू टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर देती है तो टीम इंडिया का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दबाव कम हो जाएगा। फिर उसे 5 मैचों की सीरीज में केवल एक मैच जीतना होगा और एक ड्रॉ कराना होगा।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी अंक स्टैंडिंग के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया 62.50 के पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 55.54 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 42.86 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में स्थान सुरक्षित करने के लिए, टीम इंडिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इन तीन टीमों में से कम से कम दो से आगे रहें। भारत पहले भी दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article