क्रिकेट

WPL 2025: यूपी वारियर्स की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेंगी डेनी वाट

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले एक नई डेवलपमेंट सामने आई है। दरअसल इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेनियल वाट को आरसीबी ने ट्रेड कर लिया है। आरसीबी ने दूसरे सीजन में WPL का खिताब जीता था।

Image

डेनियल वाट (साभार-RCB)

WPL 2025: इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर डेनी वाट अगले साल महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की ओर से खेलेंगी क्योंकि यूपी वारियर्स ने उन्हें ‘ट्रेड’ कर दिया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

तैतीस साल की वाट कामचलाऊ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज डेनी वाट आगामी महिला प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलने को तैयार हैं क्योंकि यूपी वारियर्स ने उन्हें ट्रेड किया है।’’

आयोजकों ने कहा, ‘‘यूपी वारियर्स ने वाट को 30 लाख रुपये में खरीदा था और वह इसी फीस पर आरसीबी से जुड़ेंगी।’’ वाट बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 प्रारूप में सर्वाधिक 164 मैच खेले हैं। 164 मैच में उनके नाम 2,979 रन हैं जिसमें 2 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 129 रन और 112 वनडे मैच में 1,907 रन बनाए हैं। WPL के पहले सीजन में वाट अनसोल्ड रहीं थी। उन्हें 50 लाख की बेस प्राइस पर किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। दूसरे सीजन में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में शामिल तो किया, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका मिला। अब वाट आरसीबी की ओर से एक्शन में नजर आएंगी। वर्तमान में वह WBBL में होबार्ट ह्यूरीकेन के लिए खेलती हैं। उनकी टीम यूपी वॉरियर्स पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। यूपी ने चौथे नंबर पर फिनिश किया था। मंधाना ने वाट की तारीफ की और कहा कि उनके आने से टीम मजबूत होगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article