इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जेसन रॉय भी यूरोपियन T20 लीग से जुड़े, ग्लासगो कॉस्मिक टीम से खेलेंगे

Jason Roy Joins ETPL: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग अब धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा है। वैसे ही दुनिया भर के तमाम बड़े खिलाड़ी इस लीग से जुड़ चुके हैं और अब इंग्लैंड के शानदार ओपनर जेसन रॉय भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Jason Roy Joins ETPL: इंग्लैंड के अनुभवी ओपनर जेसन रॉय को पहले यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के लिए ग्लासगो कॉस्मिक टीम में शामिल किया गया है, मंगलवार को फ्रैंचाइज़ी ने घोषणा की। इंग्लैंड के 36 वर्षीय तेज तर्रार बल्लेबाज जेसन रॉय इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मिली सफलता में अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन 2023 के बाद से उन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, वह फर्स्ट-क्लास और प्रोफेशनल T20 लीग सर्किट में लगातार खेल रहे हैं।

Jason Roy Joins Glasgow Cosmic Team In ETPL

जेसन रॉय भी यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में शामिल हुए (Instagram/Jasonroy20)

पारी की शुरुआत में आक्रामक बैटिंग के लिए मशहूर जेसन रॉय से कॉस्मिक टीम के अभियान में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। साउथ अफ्रीका में जन्मे इस बैटर का सबसे छोटे फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट 137 का अच्छा-खासा है। रॉय ने एक बयान में कहा, "जब कप्तान ने मुझे यह पूछने के लिए फ़ोन किया कि क्या मैं उपलब्ध हूं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया और मैंने तुरंत हां कह दी। मैं ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़ने और इस रोमांचक सफ़र का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"

End of Feed