Who Won the toss today ENG vs WI IPL 2025 Today Match Toss Update: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 जून (रविवार) को खेला जाएगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 21 रनों से जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें ब्रिस्टल (County Ground) में आमने-सामने होंगी।पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए और बाद में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज को लक्ष्य से पीछे रोक दिया। लियाम डॉसन ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए और उन्हें माटे पॉट्स, ब्रायडन कार्स और आदिल राशिद का भी अच्छा साथ मिला। इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के पास होगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
इन दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां 18 बार वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर देते हुए वेस्टइंडीज को 17 टी20 मैचों में मात दी है। मौजूदा टी20 सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर खेली जानी है। इंग्लैंड में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं। इंग्लैंड की जमीन पर भी आंकड़ों में वेस्टइंडीज ने बराबरी की टक्कर दी है। यहां पर वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैचों में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त दी है, तो इंग्लैंड की टीम अपनी जमीन पर 4 टी20 मैचों में वेस्टइंडीज को हराने में सफल रही है।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ENG vs WI 2nd T20 Pitch Report)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टोल स्थित काउंटी ग्राउंड में खेला जाने वाला है। काउंटी ग्राउंड की सतह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट रही है, जिसमें 12 टी20 मैचों में पहली पारी में सबसे अधिक 234 रन बने हैं। इस सतह पर अच्छी गति और उछाल है, इसलिए बल्लेबाज पहली गेंद से ही अपने शॉट खेल सकते हैं और 200 से अधिक रन बनाने का लक्ष्य बना सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें (England And West Indies Squads For T20I Series)
इंग्लैंड टी20 टीमः हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद।
वेस्टइंडीज टी20 टीमः शे होप (कप्तान/विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे रसेल और रोमारियो शेफर्ड।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में टॉस कब होगा? (England vs West Indies 2nd T20 Toss Timing)
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच रविवार, 8 जून को होगा। इसमें टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में टॉस कहां होगा? (England vs West Indies 2nd T20 Toss Venue)
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण टेलीविजन पर कैसे देखें? (England vs West Indies 2nd T20 Live Telecast in India)
भारत में प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैच को मोबाइल पर ऑनलाइन कैसे लाइव स्ट्रीम करें? (England vs West Indies 2nd T20 Live Telecast in India)
सोनी लिव और फैनकोड आगामी दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण करेंगे। भारत में क्रिकेट प्रेमी अपने मोबाइल, लैपटॉप और कनेक्टेड टीवी पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 में टॉस किसने जीता (England vs West Indies 2nd T20 Toss Winner)
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
