क्रिकेट

पाकिस्तान के साथ टाइम बर्बाद न करें, यहां आइए और टीम इंडिया के कोच बनिए, ये क्या बोल गए हरभजन

हरभजन सिंह ने पाक कोच को भारत आने का न्योता दे दिया है। उन्होंने गैरी कर्स्टन को टैग करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के साथ टाइम बर्बाद न करें। गैरी की ही कोचिंग में टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। हरभजन भी उस टीम का हिस्सा रहे थे।

Image

गैरी कर्स्टन (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरभजन ने दिया पाक कोच को भारत आने का न्योता
  • पाकिस्तान के साथ समय बर्बाद न करें
  • टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए यहां आ जाएं

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम के कोच ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि टीम में एकता की कमी है। यही कारण है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन इस पूरे मुद्दे पर अब हरभजन सिंह ने अपने एक बयान से दिलचस्प मोड़ दे दिया है। पूरी दुनिया को पता है कि टीम इंडिया का अगला कोच गौतम गंभीर होंगे, लेकिन इस बीच हरभजन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

वहां टाइम बर्बाद न करें

हरभजन ने अपने सोशल मीडिया पर गैरी कर्स्टन का वह बयान शेयर करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा 'वहां अपना समय बर्बाद मत करो गैरी, वापस आकर टीम इंडिया की कोचिंग करो। गैरी कर्स्टन एक महान कोच, मेंटॉर, ईमानदार और हमारे अजीज मित्र रहे हैं। ऐसा आदमी दुर्लभ ही मिलते हैं। हमारी 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्यों के साथ उनका खास रिश्ता है। वह हमारे लिए हमेशा खास रहेंगे।

गैरी कर्स्टन हाल ही में पाकिस्तान टीम से जुड़े हैं। बतौर कोच पाकिस्तान टीम के साथ यह उनका पहला असाइनमेंट था जो पूरी तरह से फेल रहा। टी20 वर्ल्ड कप में बाहर होने के बाद उन्होंने टीम में एकता की कमी और खिलाड़ियों के फिटनेस पर सवाल उठाया था। इससे पहले खबरें भी सामने आ रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अच्छा न कर पाने के पीछे टीम का एकजुट न होना है। टीम तीन खेमों में बंट चुकी है। अब इस खबर पर गैरी कर्स्टन ने बयान देकर मुहर लगा दी कि सच में पाकिस्तान टीम के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर निकल गई हो।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article