क्रिकेट

IND vs BAN: अंपायर के इस फैसले के चलते पूरी हुई 'विराट सेंचुरी'? जानिए, अगर दी होती वाइड बॉल तब क्या होता

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 20, 2023, 02:29 PM IST

Virat Kohli's Century: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने अपना 48वां वनडे सैकड़ा पूरा किया।

Image

विराट कोहली ने 19 अक्टूबर, 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ा।

Photo : AP

Virat Kohli's Century: बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर, 2023 को विराट कोहली ने शतक जड़ा। अपनी धुआंधार पारी के साथ उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई, पर उनकी सेंचुरी को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक क्रिकेट फैंस और अन्य लोगों में कई किस्म की बातें देखने को मिलीं। इन्हीं में से एक थी कि क्या अंपायर ने गेंद को वाइड न करार देकर उनका सैकड़ा पूरा करने में मदद की? आइए, जानते हैं इस बारे में:

यह पूरा मामला 42वें ओवर का है। बांग्लादेश की ओर से नसुम अहम बॉलिंग कर रहे थे। उन्हीं के ओवर में विराट ने अपनी सेंचुरी पूरी की थी। हुआ यूं कि इसी ओवर में ऑन-फील्ड अंपायर ने उस गेंद को वाइड नहीं दिया जो कि साफ तौर पर वाइड नजर आ रही थी।

टीम इंडिया को तब जीत के लिए दो रन चाहिए थे, जबकि कोहली 97 रन पर खेल रहे थे। यानी उन्हें 100 रन पूरे करने के लिए सिर्फ तीन रन की दरकार थी। आगे जो बॉल आई उसे देख कर कोहली ऑफ की ओर बढ़ गए और वह लेग साइड में गई।

डिलीवरी को वाइड घोषित न करने के फैसले से कोहली को अपना शतक पूरा करने का मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाया। इस बॉल के बाद डॉट बॉल थी, जिसके बाद तीसरी गेंद को कोहली ने ग्राउंड से बाहर करते हुए विजयी छक्का जड़ा और मैच को फिनिश करने के साथ अपना सैकड़ा पूरा किया।

अगर अंपायर उसे वाइड बॉल करार देते तब भी कोहली अपना सैकड़ा आसानी से पूरा कर लेते। चूंकि, उन्होंने तो विजयी छक्का जड़ा था, जिससे उनकी टीम को जीत भी मिलती और उनकी सेंचुरी भी आराम से पूरी हो जाती।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article