Who Won The Toss Today, Delhi vs Railway Ranji Trophy Match Toss Live: रणजी ट्रॉफी का फीवर आज बढ़ने वाला है। घरेलू क्रिकेट में 13 साल बाद स्टार बल्लेबाजी की वापसी होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की। वे लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट खेलते उतर रहे हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली दिल्ली टीम की ओर से खेलते दिखेंगे। रणजी ट्रॉफी एलिट मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली का सामना रेलवे की टीम से होगी। इस मुकाबले में आयुष बडोनी की कप्तानी में दिल्ली और प्रथम सिंह की कप्तानी में रेलवे की टीम उतरेगी। वहीं, दिल्ली टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को अभी तक 6 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और तीन मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम 14 अंक के साथ अपने ग्रुप में छठवें नंबर पर है। वहीं, रेलवे की टीम को 6 मुकाबले में से दो मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार और 3 मुकाबला ड्रॉ पर खत्म किया है। टीम 17 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।
विराट कोहली (साभार-ICC)
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रेवले की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
दिल्ली और रेलवे टॉस टाइम (Delhi vs Railway Ranji Trophy Match Toss Time)
- 8:30 PM
दिल्ली और रेलवे का मुकाबला कहां खेला जाएगा (Delhi vs Railway Ranji Trophy ODI Match Venue)
- अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच कितनी बजे से शुरू होगा?
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी।दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच को टीवी पर कैसे लाइव देख सकते हैं? (DEL vs Railways Ranji Trophy match Live Telecast)
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर लाइव नहीं देखा जा सकता है।दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच को मोबाइल पर कैसे लाइव देख सकते हैं? (DEL vs Railways Ranji Trophy match Live Streaming)
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर फ्री में लाइव देखा जा सकता है।दिल्ली की प्लेइंग-11 (Delhi Ranji Trophy Playing-11)
अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।
रेलवे की प्लेइंग-11 ( Railway Ranji Trophy Playing-11)
अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।
दिल्ली का स्क्वॉड (Delhi Squads)
अर्पित राणा, सनत सांगवान, यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बदोनी (कप्तान), वंश बेदी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी, प्रणव राजूवंशी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा , जितेश सिंह, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत।
रेलवे का स्क्वॉड (Railway Squads)
अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा, प्रथम सिंह (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, पूर्णांक त्यागी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव, शिवम चौधरी, आशुतोष शर्मा, युवराज सिंह, आकाश पांडे, आदर्श सिंह, अयान चौधरी, रजत निर्वाल।
