क्रिकेट

दिल्ली के एक ट्रिक ने बाकी टीमों को कर दिया सोचने पर मजबूर, चाह कर भी नहीं अपना सकते दूसरे कप्तान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 6, 2023, 05:47 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले ही मैच में अपनी रणनीति से बाकी टीमों को मात दे दिया। दरअसल प्लेइंग इलेवन में 4 ओवरसीज खिलाड़ियों को शामिल करने का नियम है और दिल्ली 5 खिलाड़ियों के साथ उतरी। 5वें खिलाड़ी के रूप में शामिल तारा नॉरिस ने अपने सेलेक्शन को सही साबित किया और 5 विकेट हासिल किए।

Image

तारा नॉरिस, खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स

Photo : Twitter

टी20 क्रिकेट मैदान और मैदान से बाहर स्ट्रैटजी का खेल है। यहां जितना जरूरी मैदान के अंदर फैसला लेना है उतना ही महत्वपूर्ण मैदान से बाहर की रणनीति भी है। यही वजह है कि 20 ओवर के दौरान दो स्ट्रैटजिक टाईम आउट लिया जाता है। आरसीबी के खिलाफ WPL के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी स्ट्रैटजी से ही सामने वाली टीम को मैदान में उतरने से पहले ही चौंका दिया। दरअसल दिल्ली की टीम 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ उतरी थी।

क्या कहता है नियम

नियम के अनुसार कोई भी टीम प्लेइंग इलेवन में केवल 4 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है, लेकिन दिल्ली 5 खिलाड़ियों के साथ उतरी। दिल्ली की टीम ऐसा इसलिए कर पाई क्योंकि तारा नॉरिस अमेरिका की खिलाड़ी हैं और टीम 4 ओवरसीज के अलावा एक एसोसिएट नेशन की खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। दिल्ली ने यही किया और तारा नॉरिस ने अपने दम पर टीम को जीत दिला दी।

तारा नॉरिस ने लिया WPL का पहला फाइफर

तारा नॉरिस ने WPL का पहला फाइफर लेते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के अर्धशतकीय पारी के दम पर 223 रन बनाए। जवाब में नॉरिस की घातक गेंदबाजी के कारण आरसीबी की टीम 163 रन ही बना पाई। नॉरिस ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई नॉरिस

तारा नॉरिस ने अपने डेब्यू मैच में ही बड़ा कारनामा कर दिया और WPL इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। वह विमेंस प्रीमियर लीग की पहली ऐसी गेंदबाज बन गईं, जिन्होंने 5 विकेट लिया। हालांकि, अगले ही मैच में एक और खिलाड़ी किम गार्थ ने यूपी के खिलाफ फाइफर लिया और इस सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हो गईं।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article