LIVE Score IPL 2024, DC vs LSG लाइव स्कोर: दिल्ली ने लखनऊ को हराया, फायदा हुआ राजस्थान को
LIVE Score IPL 2024, DC vs LSG लाइव स्कोर: दिल्ली ने लखनऊ को हराया, फायदा हुआ राजस्थान को
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और लखनऊ को 209 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अभिषेक पोरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। यह उनका आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक है। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत 33 रन और शाई होप 38 रन की पारी खेली। लखनऊ के नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर तीन दिग्गज खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। निकोलस पूरन और अरशद खान ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत के करीब ले गए। हालांकि, जीत हासिल करने में नाकाम रही। पूरन ने सबसे ज्यादा 61 रन, जबकि अरशद ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के इशांत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
