LIVE

DC vs KKR Match Highlights: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स घर पर हुई ढेर, केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को घर पर लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल?

नवीन चौहानUpdated Apr 29, 2025, 23:30 IST
Follow on Google News
DC vs KKR Match Highlights: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स घर पर हुई ढेर, केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs KKR Match Highlights: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स घर पर हुई ढेर, केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs KKR Match Highlights: अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घर पर खेले गए मैच में जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बना सकी। फॉफ डुप्लेसी ने 61 रन की पारी खेली और दिल्ली की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा। अक्षर पटेल ने भी 19 गेंद में 44 रन की कप्तानी पारी खेली। अंत में विपरज निगम ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जीत की दहलीज पार करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। केकेआर के स्पिनर्स ने दिल्ली के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर रन का स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने 26 और नरेन ने 27 रन की पारी खेली। अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर की पारी लड़खड़ा गई थी लेकिन उसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। कप्तान रहाणे 26 रन बना सके। अंत में रसेल ने 9 गेंद में 17 रन आतिशी पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट विपराज निगम और अक्षर पटेल के खाते में गए। एक सफलता दुष्मंथा चमीरा को मिली। जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 205 रन बनाने हैं। सीजन में दिल्ली की टीम ने लगातार दो मैच नहीं गंवाए हैं। पिछले मुकाबले में उसे घर पर आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी।


आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 12 अंक के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है प्लेऑफ में एंट्री का मजबूती से दावा पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ संघर्ष कर रही है। उसके खाते में महज 7 अंक हैं। पंजाब के खिलाफ उसका पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11 (Delhi Capitals and Kolkata Knight riders Playing XI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फॉफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार

APR 29, 2025 23:27 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: दिल्ली को मिली 14 रन से कोलकाता के खिलाफ हार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बना सकी और 14 रन से मैच गंवा दिया। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में लगातार दो मैच पहली बार गंवाए हैं।
APR 29, 2025 23:22 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: रसेल की गेंद पर बोल्ड हुए विपरज

आंद्रे रसेल की गेंद पर विपरज निगम 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 19 गेंद में 38 रन की आतिशी पारी खेली। 189 के स्कोर पर नौवां झटका दिल्ली को लगा।
APR 29, 2025 23:11 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने दिए दोहरे झटके

दिल्ली कैपिटल्स को 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने आशुतोष शर्मा और मिचेल स्टार्क को चलता कर दिया। 8 विकेट गंवाकर दिल्ली ने हार की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

APR 29, 2025 22:51 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: नरेन ने दिए दिल्ली को दोहरे झटके

सुनील नरेन ने 14वें ओवर में अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स को चलता कर दिया। अक्षर 43 (23) रन बनाकर हर्षित राणा के हाथों लपके गए। वहीं स्टब्स 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 138 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
APR 29, 2025 22:40 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: 12 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 121 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। डुप्लेसी 58 (37) और अक्षर पटेल 31 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 21:49 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: पोरेल बने अनुकूल रॉय का शिकार

पारी की दूसरी ही गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल का विकेट गंवा दिया। पोरेल अनुकूल रॉय की गेंद पर रसेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 4(2) रन बनाए।
APR 29, 2025 21:28 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: केकेआर ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन

केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बना सकी। मिचेल स्टार्क ने पारी के आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए और एक प्लेयर रन आउट हुआ। ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा था। स्टार्क ने 9 रन आखिरी ओवर में दिए।
APR 29, 2025 21:13 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: 200 रन के पार पहुंची केकेआर

आंद्रे रसेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़कर केकेआर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

APR 29, 2025 21:02 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: रिंकू बने विपराज का शिकार

रिंकू सिंह की पारी का अंत विपराज निगम ने कर दिया। विपराज ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश कर रहे रिंकू को बाउंड्री पर स्टार्क के हाथों कैच करा दिया। रिंकू 36 (25) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। 177 के स्कोर पर केकेआर को छठा झटका लगा।
APR 29, 2025 20:58 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे बर्थडे ब्वॉय रसेल

रघुवंशी के आउट होने के बाद बर्थडे ब्वॉय आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। रिंकू 35(23) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:57 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: रघुवंशी बने चमीरा का शिकार

पिच पर पैर जमा चुके अंगकृष रघुवंशी 32 गेंद पर 44 रन की पारी खेलकर दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर कैच दे बैठे। 175 के स्कोर पर पांचवां झटका केकेआर को लगा।
APR 29, 2025 20:48 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: 150 रन के पार पहुंचा केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 159/4 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव की गेंद पर रघुवंशी ने शानदार छक्का जड़कर केकेआर 150 रन के पार पहुंचाया। रघुवंशी 36 (24) और रिंकू सिंह 30 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:45 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: केकेआर की थमी रनों की रफ्तार

अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवाने के बाद केकेआर की रनों की रफ्तार थम गई है। 14 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। अंगकृष 35 (23) और रिंकू सिंह 14(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:36 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: केकेआर ने 12 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 136 रन

केकेआर ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह विकेटों की पतझड़ के बाद स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। रिंकू 11 और रघुवंशी 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:32 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: केकेआर ने 11 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 117 रन

केकेआर ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। रघुवंशी 27 (14) और रिंकू सिंह 7 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:27 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: वेंकटेश बने अक्षर का शिकार

वेंकटेश अय्यर अच्छी शुरुआत के बाद अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 9 गेंद में 21 रन बनाकर वेंकटेश करुण नायर के हाथों लपके गए। 113 के स्कोर पर चौथा झटका केकेआर को लगा।
APR 29, 2025 20:25 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: 9 ओवर में केकेआर ने बनाए 3 विकेट पर 111 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। अय्यर 5 (3) और रघुवंशी 21 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 29, 2025 20:19 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: रहाणे बने अक्षर का शिकार

अजिंक्य रहाणे को अक्षर पटेल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। उन्होंने 26 (14) रन बनाए।
APR 29, 2025 20:18 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: नरेन बने निगम का शिकार

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर सुनील नरेन विपराज निगम की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 27 (16) रन बनाए। 85 के स्कोर पर केकेआर को दूसरा झटका लगा।

APR 29, 2025 19:52 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: केकेआर के लगा पहला झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर गुरबाज विकेट की पीछे अभिषेक पोरेल के हाथों लपके गए। गुरबाज 26 (12) रन बनाकर पवेलियन लौटे।