David Warner Century: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ दिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारुओं की टीम ने वॉर्नर की तेज रफ्तार पारी के चलते शानदार शुरुआत की। वॉर्नर ने मात्र 85 गेंदों में अपने शतक तक पहुंच गए हैं। ये उनका वनडे वर्ल्ड कप का पांचवा और इस सीजन का पहला शतक है।
डेविड वॉर्नर ने शुरुआत से ही अटैक करना शुरू कर दिया जिससे पाकिस्तान बैकफुट पर आ गई। वॉर्नर ने अब तक 6 छक्के और 7 चौके जड़े हैं और वे लगातार प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ 200 रनों की पार्टनर्शिप भी कर ली है। ये ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। बता दें कि बेंगलुरू में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
