धर्मशाला: न्यूजीलैंड क्रिकेट के नए स्टार डेरिल मिचेल विश्व कप 2023 में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल हो गए हैं। मेजबान भारत के खिलाफ धर्मशाला में मिचेल ने 118* रन की पारी खेली। वो विश्व कप के इतिहास में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बने हैं। 48 साल पहले 1975 में खेले गए पहले विश्व कप के दौरान ग्लेन टर्नर ने शतक जड़ा था। उसके बाद पांच दशक तक न्यूजीलैंड का और कोई बल्लेबाज विश्व कप में भारत के खिलाफ शतक नहीं जड़ सका।
डेरिल मिचेल
कॉन्वे ने खेली 130 रन की पारी
रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड ने 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड को मुश्किल से उबारने की जिम्मेदारी डेरिल मिचेल के कंधों पर आ गई। उन्होंने इस जिम्मेदारी का बखूबी सामना किया और 100 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का चौथा और विश्व कप में पहला शतक है। मिचेल अंत तक पिच पर डटे रहे और अंत में 127 गेंद में 130 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। ये उनका वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
एक साल में चार विकेट झटकने वाले चौथे भारतीय
मिचेल एक साल में वनडे क्रिकेट में चार या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले साल 2015 में मार्टिन गप्टिल, साल 2015 में ही रॉस टेलर, साल 2023 में डेवोन कॉन्वे ऐसा कर चुके हैं। एक ही साल में दूसरी बार दो कीवी बल्लेबाजों ने ये कारनामा किया है। डेरिल मिचेल का बल्ला साल 2023 में जमकर चला है। वनडे क्रिकेट करियर में अपने पांच में से चार शतक उन्होंने इसी साल जड़े हैं। मिचेल के नाम वनडे क्रिकेट में 30 पारियों में ही 5 शतक और 4 अर्धशतक हो गए हैं।
विश्व कप के भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में सबसे बड़ी साझेदारी
19 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद कीवी पारी को डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 गेंद में 159 रन की साझेदारी करके विश्व कप इतिहास में भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। इसी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 273 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।
