Ind vs Aus: स्पिन ट्रैक से परेशान नहीं है ऑस्ट्रेलिया, डेनियल विटोरी ने बताया कारण

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 6, 2023, 05:06 PM IST

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है। अब तक खेले गए तीनों मैच 3-3 दिन में ही खत्म हो गए हैं। ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट में पिच को लेकर अभी से कयास लगने लगे हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ind vs Aus: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक हुए तीनों मैच में पिच बॉलर फ्रेंडलीरही है। यही कारण है कि पहले नागपुर और फिर दिल्ली और इंदौर टेस्ट भी महज 3 दिन के अंदर खत्म हो गया। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में आखिरी टेस्ट जीतना होगा। इसलिए इस टेस्ट से पहले पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि क्या इसे अब तक हुए मैचों की तरह स्पिन फ्रेंडलीरखा जाएगा या फिर इसमें कुछ तब्दिली की जाएगी।

australia cricket team bgt.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

हालांकि, सुनील गावस्कर ने भी इस पिच को लेकर टीम इंडिया को सलाह दी है कि पिच को बैलेंस रखा जाए, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अच्छी लड़ाई देखने को मिले। शुरुआत में नई गेंद से बल्लेबाजों को मदद मिले और तीसरे और चौथे दिन गेंदबाजों के लिए मदद हो।

End of Feed