क्रिकेट

WPL 2023: ग्रेस हैैरिस ने तीसरे मैच में कर ली धोनी की बराबरी, अपने दम पर टीम को दिलाई जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 6, 2023, 05:47 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज ने जीत के साथ आगाज किया। डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराया। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज की ग्रेस हैरिस ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

Image

यूपी वॉरियर्ज की खिलाड़ी जश्न मनाते हुए। (फोटो - डब्ल्यूपीएल)

UP Warriorz Grace Haris Fifty: विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज की खिलाड़ी छाप छोड़ने में सफल रहीं। लीग के पहले मुकाबले में ही यूपी वॉरियर्ज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम के जीत का खाता खोला। एलिसा हीली की कप्तानी वाली टीम यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराया। ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इस मुकाबले को काफी रोमांचक कर दिया।

रोहित-धोनी की बराबरी की हारिस

यूपी वॉरियर्ज के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली ग्रेस हैरिस ने तीसरे ही मुकाबले में स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। आईपीएल में रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए अंतिम ओवर में 22 रन बनाए थे। इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 22 रन जोड़े थे। विमेंस प्रीमियर लीग में ग्रेस हैरिस ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 22 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

अंतिम ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 24 रन

गुजरात जाएंट्स के खिलाफ यूपी वॉरियर्ज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी। ग्रेस हैरिस ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हैरिस ने अंतिम ओवर में दो छक्के और दो चौके की मदद से कुल 22 रन बनाए। गुजरात जाएंट्स की एनाबेल सदरलैंड टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहीं।

पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर यूपी

यूपी वॉरियर्ज ने विमेंस प्रीमियर लीग में जीत का खाता खोल लिया है। इसी जीत के साथ टीम दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स भी दो अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एक हार के साथ टेबल में चौथे नंबर पर और गुजरात जाएंट्स की टीम दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article