IPL 2026: कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की सनराइजर्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने की जमकर तारीफ

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियन विटोरी ने टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की जमकर तारीफ की है। जानिए विटोरी ने ईशान के बारे में क्या कहा?

बेंगलुरू: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को हिचक नहीं हुई क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है। नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरूआती चरण से बाहर रहेंगे। विटोरी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'ईशान लंबे समय से आईपीएल खेल रहा है । वह कई टीमों के साथ खेला है और काफी सफल रहा है । उसमें आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है।'

विटोरी ने कहा,'वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपने प्रदेश की टीम का कप्तान रह चुका है। वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है और यही देखकर उसे कप्तानी दी गई। अभिषेक और उसका तालमेल अच्छा है । दोनों अच्छे दोस्त हैं और टीम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । इस सत्र में दोनों मोर्चे से अगुवाई करेंगे।'

End of Feed