दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी, कहा- सचिन, कोहली से भी बड़े बन सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

स्टेन ने एसए20 की ओर से पांचवें सत्र से पहले आयोजित बातचीत में कहा, सूर्यवंशी अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। वह अभी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वह एक ’बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी खजाने की तरह है।

बेंगलुरु। दक्षिण अफ्रीक के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल किया गया है।

Sachin Virat

सचिन-विराट से आगे निकल सकते हैं वैभव। फाइल फोटो

End of Feed