46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स

आज आईपीएल के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दूसरी बार दोनों टीम भिड़ेगी। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया था। प्वाइंट्स टेबल में टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, उसे अपनी फॉर्म बनाए रखने के लिए ट्रेविस हेड और टी नटराजन की आवश्यकता होगी।

Aaj Ka match Toss Kaun Jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-IPL)

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, अपने 8 मैचों में से 4 जीतकर पांचवें स्थान पर है। टीम रुतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी और मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी पर ज्यादा निर्भर है। दोनों टीमों के फॉर्म को देखते हुए इस मैच में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। चेन्नई और हैदराबाद के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

End of Feed