CSK vs SRH Match Highlights: हैदराबाद के साथ गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में, चेन्नई की उम्मीदें धुंधली
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद तेज शुरुआत की है। हालांकि, मुकेश ने हेड को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक ने 26 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासे ने 47 रन की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 47 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। चेन्नई की गेंदबाजी बहुत खराब रही।
मैच का सिक्का ऋतुराज के पक्ष में गिरा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 32 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन और शिवम दुबे ने अंत में 26 रन बनाए। संजू सैमसन ने तेज खेलते हुए 27 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शर्मनाक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 21 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने तीन विकेट और हुसैन ने दो विकेट चटकाए।
सीएसके और एसआरएच हेड टू हेड
अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो CSK का पलड़ा साफतौर पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 23 मैच IPL में खेले गए हैं। इस दौरान CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। वहीं चेपॉक के मैदान में भी CSK ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया है। यहां छह मैचों में से उन्होंने पांच जीते हैं और केवल एक ही बार SRH उन्हें उनके होम ग्राउंड में हरा पाई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किश, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद और जीटी प्लेऑफ में
किशन और क्लासन के क्लास ने एक धीमी पिच पर अपनी टीम किए मैच जिताऊ पारी खेली। परिणाम यह है कि उनकी टीम को जीत के साथ-साथ प्लेऑफ में भी जगह मिली। साथ ही GT की टीम भी अब प्लेऑफ में हैं। CSK अब सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच पाएगी और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें दूसरे टीमों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। हेनरिक क्लासेन 47 रन बनाकर नाजुक मोड़ पर आउट हो गए। 15 ओवर की तीसरी गेंद पर नूर अहमद ने क्लासेन को अपनी जाल में फंसाया। विकेट के पीछे संजू ने कमाल की स्टंपिंग की। क्या यहां से चेन्नई को वापसी करने का मौका मिला है। ये देखने वाली बात होगी। ईशान किशन 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नितीश कुमार रेड्डी उनका साथ देने आए हैं।15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 137/3
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 75/2
हैदराबाद की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 13 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 20 गेंद पर 24 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। इस स्टेज पर सीएसके ने 93 रन बनाए थे। यहां से हैदराबाद को रनगति बढ़ाने पर जोर दे रहा है।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को लगा पहला झटका
हैदराबाद की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने ट्रैविस हेड मात्र 6 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 17 रन और ईशान किशन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद ने 38 रन बना लिए हैं। हैदराबाद ने मैच में पकड़ बना ली है।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को मिला 181 रन का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन और दुबे ने 26 रन की पारी खेली। पैट कमिंस ने तीन और शाकिब हुसैन ने दो विकेट चटकाए। हैदराबाद को जीतने के लिए 181 रन बनाने हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर- 144-4
सीएसके की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। सीएसके ने 144 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 15 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 21 गेंद पर 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पैट कमिंस ने अपने चार ओवर में 28 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाए।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 100/4
चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान पैट कमिंस ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शिकार किया। कमिंस को तीसरी सफलता मिली। शिवम दुबे क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं। ऋतुराज 21 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ बिना बाउंड्री लगाए आउट हुए। 12वें ओवर में मात्र एक रन बना।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 79/2
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से अभी तक एक भी चौका नहीं निकला है। वह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। कार्तिक शर्मा 13 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को अपनी रनगति बढ़ाने पर फोकस करना होगा।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: उर्विल पटेल हुए क्लीन बोल्ड
उर्विल पटेल 8 गेंद पर 13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। साकिब हुसैन ने लेंथ बॉल की और उर्विल पुल शॉट खेलने गए और गेंद को मिस जज कर बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई ने गंवाया पहला विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। पैट कमिंस ने संजू सैमसन को विकेट के पीछे कैच करवाया। संजू 27 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने दो लगातार छक्के के साथ अपना खाता खोला। चार ओवर समाप्त हो गए हैं। चेन्नई ने 46 रन बना लिए हैं। उर्विल 13 रन और ऋतुराज 5 रन बनाकर आउट हुए।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी जारी
सीएसके की बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। नितीश कुमार रेड्डी पहला ओवर करने आए हैं। पहली ही गेंद नो बॉल की। संजू ने अपना और टीम का खाता छक्के के साथ किया।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किश, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगेचेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: सीएसके ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि धोनी यहां हैं लेकिन, वह आज का मैच नहीं खेलेंगे। इससे साफ हो गया है कि धोनी के संन्यास की कोई खबर फिलहाल नहीं हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: MSD के खेलने के कितनी संभावना है?
कल शाम उन्होंने तकरीबन 30-40 मिनट तक अभ्यास किया था। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाज़ी का अभ्यास किया। साथ ही आज वह टीम बस में थे। उनके हाथ में टीम की जर्सी भी थी। आज का मैच पहला मैच है, जब वह मैदान पर आए हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेपॉक पहुंचे थाला
चेन्नई सुपर किंग्स टीम बस में सवार होकर एमएस धोनी चेपॉक स्टेडियम पहुंच गए हैं। फैंस को उनकी झलक भी मिल चुकी है। उनको देखते ही फैंस ने उनके नाम का शोर मचाया। चेंपॉक में साढ़े चार बजे से ही फैंस की एंट्री हो रही है। लगभग आधा स्टेडियम अभी ही भर गया है।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: स्पिनर्स के खिलाफ CSK के मिडिल ऑर्डर का कड़ा इम्तिहान
CSK की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन उतनी नहीं चली है और बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इनके सामने SRH के अनुभवहीन स्पिन गेंदबाज होंगे। यह गेंदबाज CSK के मिडिल ऑर्डर का कड़ा इम्तिहान ले सकते हैं। अगर हम CSK के मध्यक्रम के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड स्पिनर्स के खिलाफ देखें तो वह मिला-जुला रहा है। कार्तिक ने स्पिनर्स के सामने 130 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं। जबकि ब्रेविस ने 143 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 67 ही रन बनाए हैं और तीन बार आउट हो चुके हैं। वहीं, दुबे 172 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बना चुके हैं और दो बार आउट हो चुके हैं। SRH के स्पिनर हर्ष दुबे ने अभी तक आठ और शिवांग कुमार ने भी आठ विकेट चटकाए हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: टीम बस में चढ़े धोनी
Anbuden Thala entry! 🦁💛 #WhistlePodu #CSKvSRH pic.twitter.com/VzDMorVk22
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2026
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: सीएम विजय देखने आएंगे मैच
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या आज का मैच खेलेंगे धोनी
आईपीएल के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। प्लेऑफ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस सीजन पहली बार फैंस को धोनी का दीदार होगा? उनके बयान ने उम्मीद जगा दी है।यहां पढ़ें पूरी खबर- क्या आज का मैच खेलेंगे एमएस धोनी
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 'ट्रैविषेक' पर SRH की जीत का दारोमदार
SRH की जीत का सारा दारोमदार उनके दोनों सलामी बल्लेबाज़ों अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर है। आंकड़ों के हिसाब से अगर यह जोड़ी चलती है, तभी SRH जीत हासिल कर पाती है। IPL 2025 से लेकर अभी तक जब-जब अभिषेक और हेड की जोड़ी ने 50+ रनों की साझेदारी की है, तब 10 में से आठ मैच SRH ने जीते हैं और केवल दो ही मैच में उन्हें हार मिली है। वहीं जब हेड और अभिषेक ने 50 से कम रन बनाए हैं तो फिर टीम को 14 में से 10 मैचों में हार मिली है और केवल चार ही मैच वो जीत पाए हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि SRH की जीत के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का 50 से अधिक रनों की साझेदारी करना बेहद जरूरी है। हेड ने पिछली चार पारियों में अपना फॉर्म भी दिखाया है और 216 की स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं। जबकि अभिषेक ने अभी तक 12 पारियों में 481 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछली तीन इनिंग से वह विफल हो रहे हैं।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: आखिरी बार धोनी के खेलने का आ गया समय
साल 2021 में एमएस धोनी ने कहा था कि वह क्रिकेट की प्लानिंग करके चलते हैं। उन्होंने भारत में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच अपने घरेलू मैदान रांची में खेला। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका आखिरी आईपीएल मैच चेपॉक में होगा। तो ऐसे में हो सकता है कि एमएस धोनी के आखिरी बार खेलने का समय आ गया है। यह मैच सीएसके के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, आज का मैच हारने से सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी और जीतने पर अपनी दावेदारी और मजबूत कर सकती है।CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: धोनी की हो सकती है विदाई
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। आज चेन्नई के फैंस के लिए बड़ा दिन है। चेपॉक में इस सीजन सीएसके आज अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। हो सकता है कि फैंस को आज एमएस धोनी आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर उतरें।हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, निशानेबाजी और बैडमिंटन पर रहेगा फोकस
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया भुवी की कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी
धनंजय डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
