क्रिकेट

CSK vs SRH Flashback: रुतुराज गायकवाड़ और कॉनवे ने की थी रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 21, 2023, 10:55 AM IST

CSK vs SRH Flashback: आईपीएल 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। साल 2022 में जब दोनों टीम भिड़ी थी तो डेवॉन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ने रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की थी और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई थी। फिलहाल हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद

Photo : Twitter

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। चेन्नई की टीम 5 मैच में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है जबकि हैदराबाद की टीम 5 में से 2 मैच जीतकर 9वें नंबर पर है। पिछले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 8 रन से हराया था, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर के रोमांच में मुंबई ने हराया था। यह मुकाबला चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है और यहां चेन्नई का पलड़ा भारी है। लेकिन पिछले सीजन जब दोनों टीम भिड़ी थी तो एक में चेन्नई को जीत मिली थी तो दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली थी।

8 विकेट से जीता था हैदराबाद

पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने मोईन अली के 48 और अंबती रायडु के 27 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा के ताबड़तोड़ 75 और केन विलियमन की 32 रन की पारी के दम पर 14 गेंद पहले केवल 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी।

चेन्नई ने लिया था बदला

जब दूसरी बार चेन्नई और हैदराबाद की टीम दूसरी बार भिड़ी थी तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की थी। रुतुराज के 99 और डेवॉन कॉनवे के 85 रन की विस्फोटक पारी के दम पर चेन्नई ने इस मैच में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम निकोलस पूरन के 64 और केन विलियमसन के 47 रन की पारी के बावजूद हैदराबाद की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और चेन्नई ने यह मुकाबला 13 रन से जीत लिया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article