LIVE

CSK vs GT Highlights: बारिश के कारण नहीं हो पाया आईपीएल फाइनल, रिजर्व डे में हुआ शिफ्ट

CSK vs GT Highlights: बारिश के कारण नहीं हो पाया आईपीएल फाइनल, रिजर्व डे में हुआ शिफ्ट

CSK vs GT Highlights: बारिश के कारण नहीं हो पाया आईपीएल फाइनल, रिजर्व डे में हुआ शिफ्ट

CSK vs GT: 28 मई को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अब यह मुकाबला रिजर्व डे यानी सोमवार को खेला जाएगा। आपको बता दें कि मैच के टाइम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यह मैच आज की तरह सोमवार को भी शाम 7.30 बजे शुरू होगा। फैंस के लिए जरूरी खबर यह है कि आज का टिकट कल भी मान्य होगा और वह उसका प्रयोग कल भी कर पाएंगे।

IPL 2023 Final, CSK Vs GT Live Score

MAY 28, 2023 23:45 IST

CSK vs GT Live Score: आईपीएल 2023 फाइनल अपडेट्स में अब मुलाकात होगी कल

रिजर्व डे में शिफ्ट हुआ मुकाबला। अब लाइव अपडेट्स के लिए आपसे मिलेंगे सोमवार को। मैच की टाइमिंग में बदलाव नहीं हुआ है।
MAY 28, 2023 23:15 IST

CSK vs GT Live Score: बारिश के कारण रिजर्व डे में शिफ्ट हुआ आईपीएल फाइनल

MAY 28, 2023 23:04 IST

CSK vs GT Live Score: बारिश के कारण नहीं शुरू हो सका मुकाबला

बारिश के कारण नहीं फेंका जा सका एक भी गेंद। अब यह फाइनल मुकाबला रिजर्व डे यानी कल खेला जाएगा।
MAY 28, 2023 22:32 IST

CSK vs GT Live Score: 11 बजे है आखिरी टाइम

फाइनल मैच के अंपार नितिन मेनन ने कहा कि यदि 11 बजे तक मुकाबला नहीं हुआ शुरू तो रिजर्व डे में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।
MAY 28, 2023 22:14 IST

CSK vs GT Live Score: रिजर्व डे में हो सकता है फाइनल

अब तक बारिश थमी नहीं है और इस बात की संभावना बढ़ गई है कि मैच रिजर्व डे यानी कल शिफ्ट हो सकता है।
MAY 28, 2023 22:07 IST

CSK vs GT Live Score: फाफ डुप्लेसी ने धोनी के रिटारयरमेंट पर दी प्रतिक्रिया

फाफ डुप्लेसी ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि वह चाहते हैं कि थाला एक और सीजन खेलें। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है।
MAY 28, 2023 21:32 IST

CSK vs GT Live Score: टाइम के अनुसार ओवर में शुरू हो जाएगी कटौती

मैच टाइमिंग के अनुसार ओवर में कटौती-9.45pm - 19 ओवर पर साइड.10.30pm - 15 ओवर पर साइड, 11pm - 12 ओवर पर साइड, 11.30pm - 9 ओवर पर साइड
MAY 28, 2023 21:22 IST

CSK vs GT Live Score: एक बार फिर से बारिश शुरू

एक बार फिर अहमदाबाद में बारिश शुरू, फिर लगाए गए कवर्स। अब मैच शुरू भी हुआ तो ओवर में की जाएगी कटौती।
MAY 28, 2023 21:07 IST

CSK vs GT Live Score: फैंस के लिए खुशखबरी

अहमदाबाद में बारिश थम गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। 9.35 तक शुरू हुआ मैच तो नहीं कटेंगे ओवर और 20-20 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।
MAY 28, 2023 20:36 IST

CSK vs GT Live Score: सीएसके का समर्थन करने पहुंचे हैं रैना

MAY 28, 2023 20:31 IST

CSK vs GT Live Score: कल भी है बारिश की संभावना

आईपीएल 2023 के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था तो है लेकिन कल भी बारिश की संभावना है ऐसे में गुजरात की टीम चैंपियन होगी।
MAY 28, 2023 20:28 IST

CSK vs GT Live Score: अहमदाबाद में इन दो बल्लेबाजों का होगा शो

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल पर होगी फैंस की नजर। गिल 851 रन बना चुके हैं जबकि गायकवाड़ 564 रन बना चुके हैं।
MAY 28, 2023 20:13 IST

CSK vs GT Final Live Score: लीग मैच में चेन्नई के खिलाफ नहीं हारा है गुजरात

चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार गुजरात के खिलाफ प्लेऑफ में जीती थी। इससे पहले सभी लीग मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को हराया था।
MAY 28, 2023 20:05 IST

CSK vs GT Final Live Score: मैच से पहले ज्वाइंट इनोवेशन सेंटर का हुआ उद्दघाटन

MAY 28, 2023 19:47 IST

CSK vs GT Final Live Score: बारिश हुई तो क्या और कैसे निकलेगा परिणाम

MAY 28, 2023 19:38 IST

CSK vs GT Final Live Score: रिजर्व डे की है व्यवस्था

9.35 बजे तक मैच शुरू हुआ तो 20-20 ओवर के होंगे मैच। 5-5 ओवर के मैच के लिए आखिरी कट ऑफ टाइम 12.6 बजे है और इसके बाद मैच अगले दिन रिजर्व डे में खेला जाएगा।
MAY 28, 2023 19:15 IST

CSK vs GT Final Live Score: अहमदाबाद में बारिश का हाल, टॉस में देरी

MAY 28, 2023 19:07 IST

CSK vs GT Final Live Score: अहमदाबाद में तेज बारिश

अहमदाबाद में फिलहाल तेज बारिश हो रही है। इससे पहले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बारिश हुई थी लेकिन बिना किसी कटौती के मैच हुआ था। उम्मीद है कि फाइनल मुकाबला भी बिना किसी कटौती के शुरू हो।
MAY 28, 2023 19:02 IST

CSK vs GT Final Live Score: हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में 3 में गुजरात जीती है जबकि पहली बार चेन्नई ने प्लेऑफ में हराया था।
MAY 28, 2023 18:48 IST

CSK vs GT Final Live Score: अगर मैच में हो बारिश तो क्या होगा?

बारिश के कारण अगर मैच नहीं हो पाता है तो फाइनल मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा गया है। अगर कल भी मैच नहीं हो पाता है तो ट्रॉफी शेयर कर दी जाएगी।