LIVECSK vs GT Highlights: आखिरी गेंद के रोमांच में जीता चेन्नई, गुजरात को 5 विकेट से हराया

CSK vs GT Highlights: आखिरी गेंद के रोमांच में जीता चेन्नई, गुजरात को 5 विकेट से हराया
IPL 2023 Final CSK vs GT Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। चेन्नई को आखिरी दो गेंद पर 10 रन की दरकार थी और रवींद्र जड़ेजा ने छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था जो उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक 47 रन की पारी डेवॉन कॉन्वे ने खेली। कॉन्वे के अलावा शिवम दुबे ने 32 और रवींद्र जडेजा ने 6 गेंद पर 15 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
इससे पहले गुजरात ने चेन्नई के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा है। गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 96 रन की पारी साई सुदर्शन ने खेली। उन्होंने ये रन केवल 47 गेंद में बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। सुदर्शन के अलावा रिद्दिमान साहा ने 54 रन की पारी खेली। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।
CSK vs GT Match LIVE Score Watch Here
CSK vs GT Final Live Score: ऐसे 5वीं बार चैंपियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स
CSK vs GT Final Live Score: चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। चेन्नई को आखिरी दो गेंद पर 10 रन की दरकार थी और रवींद्र जड़ेजा ने छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।
CSK vs GT Final Live Score: गोल्डन डक पर आउट हुए धोनी
चेन्नई ने गंवाया 5वां विकेट, गोल्डन डक पर आउट हुए धोनी। जीत के लिए 12 गेंद में बनाने हैं 21 रन।
CSK vs GT Final Live Score: राशिद खान का ओवर रहा महंगा
राशिद खान के इस ओवर में 2 चौके सहित 14 रन बने। रहाणे और दुबे तेजी से रन बना रहे हैं। फिलहाल मैच में चेन्नई का पलड़ा भारी है।
CSK vs GT Final Live Score: अर्धशतक से चूके कॉन्वे
कॉन्वे 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने मोहित शर्मा के हाथो कैच करवाया। अच्छी शुरुआत के बाद एक ही ओवर में 2 विकेट झटक कर गुजरात की वापसी करा दी है।
CSK vs GT Final Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात ने 74 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। नूर अहमद ने गायकवाड़ को 26 रन के स्कोर पर राशिद खान के हाथो कैच करवाया।
CSK vs GT Final Live Score-72/0: छठा ओवर भी रहा महंगा
चेन्नई तेजी से रन बना रही है। छठे ओवर में गुजरात के बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे। 6 ओवर के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 44 और गायकवाड़ 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs GT Final Live Score-58/0: कॉन्वे और गायकवाड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
CSK vs GT Final Live Score-52/0: पावरप्ले में हुई राशिद की एंट्री
4 ओवर का है पावरप्ले, राशिद खान डाल रहे चौथा ओवर जिसमें चेन्नई के बल्लेबाजों 17 रन जड़े। इस ओवर में रुतुराज ने 1 छक्के और 2 चौके जड़े।
CSK vs GT Final Live Score-24/0: तेजी से रन बना रहे हैं कॉन्वे और गायकवाड़
चेन्नई अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। कॉन्वे और गायकवाड़ तेजी से रन बना रहे हैं। 15 ओवर में 171 का मिला है लक्ष्य।
CSK vs GT Final Live Score: दोबारा शुरू हुआ मैच
बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ मैच, 15 ओवर में मिला है 171 रन का लक्ष्य। कॉन्वे और गायकवाड़ मैदान पर लौटे।
CSK vs GT Final Live Score: 15 ओवर के मैच में अब क्या होगा
15 ओवर का है मैच, 4 ओवर का होगा पावरप्ले। हर गेंदबाज कर सकेंगे 3-3 ओवर।
CSK vs GT Final Live Score: 12.10 में शुरू होगा मैच, 5 ओवर की गई कटौती
15 ओवर में चेन्नई के सामने 171 रन का लक्ष्य। 12.10 में शुरू होगा मैच।
CSK vs GT Final Live Score: रात 11.30 बजे होगा मैदान का निरीक्षण
रात 11.30 बजे मैच ऑफिशियल करेंगे मैदान का निरीक्षण, चेन्नई के सामने 215 रन का है लक्ष्य।
CSK vs GT Final Live Score: अहमदाबाद में बारिश रुक गई है
अहमदाबाद में बारिश रुक गई है। फिलहाल कवर्स हटाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि खेल रोके जाने तक चेन्नई ने 3 गेंद में 4 रन बना लिए थे। गायकवाड़ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs GT Final Live Score-4/0: अगर बारिश नहीं रुका तो जीतेगी गुजरात
बारिश न रुकने की स्थिति में गुजरात की टीम विजेता बन जाएगी और वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगी।
CSK vs GT Final Live Score-4/0: बारिश के कारण रुका खेल
बारिश के कारण रोका गया खेल। चेन्नई ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs GT Live Score: जीत दर्ज करनी है तो रचना होगा इतिहास
SK vs GT Live Score: गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य रखा
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन का लक्ष्य रखा है। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने 96 रन की पारी खेली। सुदर्शन के अलावा रिद्दिमान साहा ने 54 रन बनाए। 5वां खिताब अपने नाम करने के लिए चेन्नई को 215 रन की दरकार है।
CSK vs GT Live Score: शतक से चूके सुदर्शन
शतक से चूके सुदर्शन 96 रन बनाकर हुए आउट। पाथिराना ने भेजा पवेलिया। गुजरात को 212 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है।