Australia Squad: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को भारत के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में उतरेगी जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और मैट शॉर्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है। पिछले महीने T20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद स्टार्क पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। स्टार्क की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ी अटैक और भी मजबूत होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने स्थायी कप्तान पैट कमिंस के बिना उतरेगी जो चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
पिछसे सीरीज से अलग है टीम
स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में चार बदलाव हुए हैं। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ 2-1 से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम में मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ और मिचेल ओवेन को भी टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। वह एशेज की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड का भी ऐलान किया है। इस स्क्वॉड में नाथन एलिस और जोस इंगलिस की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में नहीं खेले थे।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम (Australia ODI Team)
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोस इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।
पहले दो टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia T20 Team)-
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, मैथ्यू कुहनमेन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टॉइनिस, एडम जैम्पा।
