Ashes 2025: एशेज खेलने के लिए बड़ा कदम उठाएंगे भारत के खिलाफ चोटिल हुए क्रिस वोक्स, इस तरीके से करेंगे वापसी

Chris Woakes Injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे हालांकि वे फिर भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। वे एक बार फिर से रिहैब कर रहे हैं और एशेज खेलना चाहते हैं।

Chris Woakes Injury: इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने साफ कर दिया है कि वह आने वाली एशेज टेस्ट सीरीज में खेलना चाहते हैं। इसके लिए वह कंधे की चोट की सर्जरी कराने के बजाय रिहैब को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि सीरीज से पहले फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकें।

Chris woakes AP

क्रिस वोक्स (फोटो- AP)

ओवल टेस्ट में लगी चोट

36 वर्षीय वोक्स को भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के ‘द ओवल’ में खेले गए पांचवें टेस्ट के पहले दिन बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी थी। इस कारण उन्हें मैच के शेष चार दिनों तक फील्डिंग से दूर रहना पड़ा।हालांकि, टेस्ट के पांचवें दिन वोक्स घायल कंधे के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। उस समय उनके बाएं हाथ में स्लिंग लगा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला लिया।

End of Feed