WCL 2026: विराट और डी विलियर्स को आमने-सामने खेलते देखना चाहते हैं गेल, बोले - ये बहुत खास होगा

WCL 2026: वेस्टइंडीज को टी20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके वेस्टइंडीज के दिग्गज अभी भी विपक्षी टीमों पर भारी पड़ते हैं।डब्ल्यूसीएल 2025 में वेस्टइंडीज टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

WCL 2026: वेस्टइंडीज टीम को टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता है। भले ही कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका जलवा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) जैसे टूर्नामेंटों में अब भी बरकरार है। डब्ल्यूसीएल 2025 में भले ही वेस्टइंडीज चैंपियंस सेमीफाइनल में नहीं पहुंची, पर टीम के प्रदर्शन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उनके प्रदर्शन और भविष्य को लेकर क्रिस गेल ने बड़ा बयान दिया है।

Kohli gayle de villiers

कोहली डी विलियर्स (फोटो- RCB/X)

क्रिस गेल की विराट और डिविलियर्स को लेकर भावुक प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने डब्ल्यूसीएल के अगले सीजन को लेकर उत्साह जताते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ खेलने की इच्छा जाहिर की। गेल ने कहा कि "विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमने मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह शानदार वक्त बिताया है। वह इस खेल के दिग्गज हैं और हमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी बेहद कमी महसूस होती है।"जब गेल से पूछा गया कि क्या वह कोहली और डिविलियर्स के साथ लीजेंड्स लीग में खेलना चाहेंगे, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि "यह कुछ बेहद खास होगा। प्रशंसक इसे जरूर पसंद करेंगे।"

End of Feed