Pakistan semifinal qualification scenario: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 43वें मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को ये मैच बड़े अंतर से जीतने की जरुरत थी ताकि वे न्यूजीलैंड की नेट रनरेट के पार चला जाए। अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती तो टीम के पास ऐसा करने का अच्छा मौका था। लेकिन टॉस गंवाने के बाद अब उसके लिए सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना बेहद ही मुश्किल हो गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान ने अब तक वर्ल्ड कप में 8 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वे प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर है। वहीं चौथे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के 10 अंक है। अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाती है तो उसके भी 10 अंक हो जाएंगे। लेकिन न्यूजीलैंड की नेट रनरेट ज्यादा है। ऐसे में पाकिस्तान को बड़े अंतर से मैच में जीत दर्ज करनी थी।
क्या अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान?
पाकिस्तान भले ही पहले बल्लेबाजी नहीं कर पाई हो लेकिन अब भी उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। इसके लिए उसे इंग्लैंड को बेहद ही कम रनों पर रोकना होगा। आइये जानते हैं पाकिस्तान के लिए क्या समीकरण रहने वाले हैं।
- अगर इंग्लैंड का स्कोर 50 है तो 2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लें।
-अगर इंग्लैंड का स्कोर 100 है तो 2.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लें।
-अगर इंग्लैंड का स्कोर 200 है तो 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लें।
-अगर इंग्लैंड का स्कोर 300 है तो 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लें।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
